कोडरमा, जून 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का शिलान्यास शनिवार को कोडरमा के लक्खीबागी में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विशिष्ट अतिथि संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी तथा कोडरमा विधायक नीरा यादव मौजूद रहीं। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी और उनकी पत्नी नीलम जोशी ने यजमान के रूप में पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। शिलान्यास अनुष्ठान वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पुरोहित शशिभूषण पांडेय ने संपन्न कराया। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी कार्यालय संगठन की रीढ़ होता है। इससे कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की सुविधा मिलती है और जनता से संवाद आसान होता है। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह कार्यालय एक वर्ष के भीतर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.