कोडरमा, फरवरी 4 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। जिला आयुष, कोडरमा के तत्वावधान में प्रखंड अंतर्गत विचरिया गांव में आयुष ग्राम शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) हुलास महतो एवं अंचलाधिकारी (सीओ) परमेश्वर कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर का संचालन आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में किया गया। शिविर के दौरान कुल 180 ग्रामीणों के बीच आयुष चिकित्सा से संबंधित दवाओं का वितरण किया गया। बीडीओ हुलास महतो ने शिविर को संबोधित करते हुए आयुष चिकित्सा पद्धति की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी दवाओं के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति से बिना किसी दुष्प्रभाव के कई रोगों का उपचार संभव है। वहीं सीओ परमेश्वर कुशवाहा ने जड़ी-बूटी एवं औषधी...