सहरसा, अगस्त 30 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के गौतम नगर में गणपति युवा मंडल द्वारा पहली बार गणपति जी की प्रतिमा स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थापित की गई है। संजीव झा पथ में आयोजित महोत्सव में 27 अगस्त को प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया। प्रतिमा स्थापना के मौके पर गणपति युवा मंडल के सदस्य प्रिंस सिंह ने कहा कि यह पहला मौका है जब गौतम नगर में गणपति प्रतिमा का स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कर उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उदेश्य सनातन परिवारों को एकजुट रखना, आज के भटके हुए नौजवान और युवाओं को अध्यात्म के मार्ग पर लाने का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन आरती 10 बजे सुबह एवं संध्या 7 बजे होती है। 31 अगस्त को संध्या 5 बजे महा आरती एवं गणपति बप्पा को छप्पन भोग का कार्यक्रम रखा गया है। 1 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.