हमीरपुर, फरवरी 6 -- ग्राम छिरका में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन रामलीला मैदान में हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष कबीरी आश्रम छिरका के महन्त सेवादास एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक धनंजय रहे। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक धनंजय ने कहा कि आज की स्थिति को देखते हुए हिन्दू समाज को जागृत होने की विशेष आवश्यकता है। हम देख रहे हैं कि समाज में मतांतरण, धर्मांतरण जैसी अनेक घटनाएं घटित हो रही हैं, इन घटनाओं को रोकने के लिए जाति के विघटन को छोड़कर हिन्दू समाज को एक होना पड़ेगा। तभी हिन्दू समाज को बचाया जा सकता है। हिन्दू समाज को एकजुट होकर सनातन संस्कृति को बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता है। सनातन संस्कृति ही हमारे देश की मूल संस्कृति है। सभी हिन्दुओं को धर्म जाति के भाव को भूलकर हम सब हिन्दू भाई भाई हैं। जब ऐसा मानकर चलेंगे तभी सामाजिक समरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.