हापुड़, जनवरी 5 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कनिया कल्याणपुर और विगास के जंगल में किसानों द्वारा जंगली जानवरों से फसल के बचाव के लिए खेत में लगाए गए झटका मशीन के तार और जाल में तेंदुआ फंस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण को देख तेदुएं ने जोरदार दहाड़ लगाई, जिस देख वह घबरा गए और अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन में पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अफसरों द्वारा मेरठ और दिल्ली से विशेषज्ञों की टीमों को मौके पर बुलवाया गया। टीम ने ट्रैंकुलाइज कर तेंदुए का रेस्क्यू किया और एम्बूलेंस की मदद से ले जाया जा रहा है। बताया गया कि तेंदुए पूरी तरह से स्वस्थ है। पिछले कुछ दिनों से बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम विगास, कनिया कल्याणपुर और सिंभावली थाना क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.