बांका, फरवरी 5 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के हृदय स्थली गांधी चौक के समीप स्थित डीटीओ कार्यालय के सामने का पोखर बीते पाँच वर्षों से अपने जीर्णोद्धार की प्रतीक्षा कर रहा है। कभी इलाके की पहचान और लोगों के लिए सुकून का केंद्र रहा यह पोखर आज बदहाली का शिकार बन चुका है। समय पर पहल नहीं होने के कारण यह ऐतिहासिक और उपयोगी जलस्रोत धीरे-धीरे अपनी रौनक खोता जा रहा है। गौरतलब है कि, करीब पाँच वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने इस पोखर के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार को लेकर गंभीरता दिखाई थी। उन्होंने पोखर को शहर के लिए एक उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने की मंशा से संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे। उनके निर्देश के उपरांत पोखर परिसर में मौजूद दुकानों को खाली कराया गया था और अवैध अतिक्रमण हटाते हुए पोखर के कुछ हिस्सों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.