वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। तेज पछुआ हवा के साथ पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर पश्चिमी विक्षोभ का टर्फ सक्रिय हो गया है। इसके चलते मंगलवार को बूंदाबांदी और हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार भी तेज रहने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उत्तरी पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का टर्फ पंजाब और हरियाणा के ऊपर बना हुआ था। सोमवार को तेज पछुआ हवा के कारण यह टर्फ पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश पर सक्रिय हो गया। इसके प्रभाव से पूर्वांचल में मंगलवार को बारिश की संभावना है, जबकि हवा की गति भी बढ़ सकती है। सोमवार सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह करीब सात बजे दृश्यता 700 मीटर दर्ज की गई। दोपहर बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाल ...