खगडि़या, अगस्त 19 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि सियादतपुर अगुवानी पंचायत के खनुआ राका में एक विक्षिप्त युवक ने सोमवार को कई लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। घायलों में विभीषण यादव सहित कई शामिल है। विक्षिप्त युवक से पूरा गांव भयभीत है। बताया जाता है कि सोमवार को गांव के लोग अपना काम काज के लिये घर से निकले थे। इसी बीच गांव के ही विक्षिप्त युवक राह चल रहे लोगों पर हमला बोल दिया। गांव के विभिषण यादव के नाक पर विक्षिप्त युवक ने दांत से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल का प्राथमिक उपचार परबत्ता सीएचसी में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.