बगहा, दिसम्बर 27 -- बेतिया। शहर के सागर पोखरा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार की देर शाम की है। मृतक की पहचान नगर के पिजवा निवासी शमशुल मियां के पुत्र शहद अली (25) के रूप में की गई है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। देर रात सागर पोखरा से शव बरामद किया गया। जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सागर पोखरा में डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल खोजबीन शुरू कर दी गई। एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश किया जाने लगा।देर रात तालाब से युवक का शव बरामद हुआ।रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शहद अली छोटे छोटे दो बच्चों का पि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.