देवरिया, अगस्त 6 -- बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात छत के रास्ते घर में घुसकर एक युवक ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उधर इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 60 वर्षीय महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। रात को अकेले अपने घर पर थी। इस बीच पड़ोस का आलोक सिंह छत के रास्ते घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी चला गया। जब महिला का बेटा घर आया तो इसकी जानकारी महिला ने उसे दी। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। महिला को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.