मुरादाबाद, जनवरी 15 -- थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी घर से सब्जी लेने के लिए खेतों पर जा रही थी ,तभी रास्ते में मिले एक शख्स ने उसे गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाना प्रभारी संजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अस्पताल में सफाई का कार्य करती है, पति मजदूरी करने के लिए जाते हैं, मेरी 14 साल की बेटी घर पर अकेली थी,वह घर से सब्जी लेने के लिए खेतों पर जा रही थी, तभी गांव के एक शख्स ने उसको गन्ने के खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी महेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.