अंबेडकर नगर, जनवरी 16 -- जहांगीरगंज। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में शीतल पेय कंपनी कोकाकोला ने खुदरा विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया। अधिकृत विक्रेता विवेक कुमार व आयुष कुमार के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की दर्जनों बाजारों और कस्बों के सैकड़ों दुकानदार शामिल हुए। कंपनी के प्रतिनिधि विवेक मिश्र और सत्यम ने दुकानदारों को कंपनी की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी। बताया कि कंपनी ने दस रुपए की कीमत का एक नया पैक लांच किया है। कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार गुप्त, रमेश चंद्र गुप्त, आयुष कुमार, विवेक गुप्त, अनमोल गुप्त, सचिन मोदनवाल, अरुण जायसवाल, शिवकुमार, राजू, श्रीगोविंद, अभिषेक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...