पटना, जनवरी 29 -- फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने कहा है कि जन वितरण प्रणाली के तहत कई विक्रेताओं को कम खाद्यान्न आवंटन हो रहा है। इस कारण खाद्यान्न वितरण में समस्या उत्पन्न हो रही है। इसको लेकर एसोसिएशन महामंत्री वरुण कुमार सिंह ने गुरुवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव को ज्ञापन सौंपा है। एसोसिएशन ने विभाग से अनुरोध किया है कि विक्रेताओं को अतिरिक्त खाद्यान्न का आवंटन किया जाय, ताकि सभी लाभुकों को तय मात्रा में खाद्यान्न दिया जा सके। विभाग द्वारा पूर्व में भी अतिरिक्त खाद्यान्न का आवंटन देकर समस्या का निदान कराया जाता रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.