नई दिल्ली, फरवरी 6 -- विक्रांत मैसी ने तब सबको हैरान कर दिया था जब साल 2024 में उन्होंने अपने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की। सभी यही सोच रहे थे कि आखिर क्यों विक्रांत ने ऐसे अचानक और जल्दी ब्रेक लेने का फैसला किया। अब विक्रांत ने बताया कि क्यों उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया था।लोगों ने गलत समझा विक्रांत ने टाइम्स नाउस से बात करते हुए कहा कि आज भी एक्टर्स का ब्रेक लेना लोगों के लिए आम नहीं है इसलिए उनके स्टेटमेंट को गलत समझा गया। विक्रांत ने कहा, 'एक्स(ट्विटर) पर जितने भी लिमिटिड शब्द आपको मिलते हैं, उसमें मैंने सारी इन्फॉर्मेशन भरने की कोशिश की और अब हमें पता है कि सारी इन्फॉर्मेशन पहुंची नहीं। काफी चीजों को गलत समझा गया। मैं सिर्फ ब्रेक लेना चाहता था।'फिल्म के लिए करते हैं काफी मेहनत विक्रांत से पूछा गया कि जिस तरह की वह फिल्म कर रहे ह...