गौरीगंज, फरवरी 14 -- जगदीशपुर। संजय गांधी राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज जगदीशपुर में 12 से 14 फरवरी तक आयोजित वार्षिक खेलकूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 76 अंकों के साथ विक्रम साराभाई हाउस ने चैंपियन ट्राफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप सीटेड निदेशक संजय सिंह उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य राम रतन द्वारा की गई। समापन समारोह में 1500 मीटर की दौड़ संपन्न हुई। जिसमें आदेश प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक व ट्रॉफी प्रदान की। सर्वाधिक पदक प्राप्त कर शिवांश सिंह ने बालक वर्ग में एवं बालिका वर्ग में पावनी कसेरा ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ख़िताब जीता। 76 अंकों के साथ विक्रम साराभाई हाउस ने चैंपियनशिप ट्रॉफी ...