जमशेदपुर, फरवरी 17 -- राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास पार्श्वनाथ मॉल में शुक्रवार सुबह हुए झारखंड के गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड में 60 घंटे बाद भी दून पुलिस के हाथ खाली हैं। हाई प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस और एसटीएफ ने शूटरों की पहचान तो कर ली है, लेकिन वे अभी भी कानून की पकड़ से दूर हैं। इनकी तलाश में उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों के नाम आकाश प्रसाद, आशुतोष कुमार सिंह और विशाल हैं। इनका संबंध झारखंड के कुख्यात राजा, विशाल सिंह से होने की संभावना है। पुलिस जांच में शूटरों के बेहद शातिर मूवमेंट का पता चला है। हत्या से दो दिन पहले 11 जनवरी को शूटर झारखंड से फ्लाइट लेकर दिल्ली पहुंचे। वहां से वे हरिद्वार आए। हरिद्वार से उन्होंने किराये पर एक दोपहिया वाहन लिया और देहरादून पहुंच...