प्रयागराज, मार्च 9 -- फाफामऊ। फाफामऊ गंगा पुल पर रविवार दोपहर एक विक्रम अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग में टकराने के बाद पलट गया। जिससे विक्रम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भेजा लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक टीबी कॉलोनी तेलियरगंज का रहने वाला 50 वर्षीय अशोक खन्ना विक्रम चलाता था। रविवार दोपहर खाली विक्रम लेकर फाफामऊ से तेलियरगंज जा रहा था। जैसे ही विक्रम फाफामऊ पुल पर पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद पलट गया जिसके नीचे दबने अशोक की जान चली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...