अयोध्या, फरवरी 11 -- अयोध्या। विक्रमादित्य वार्ड में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त डॉ. जयेंद्र कुमार नगर निगम की टीम के साथ 13 फरवरी शुक्रवार भ्रमण कर सफाई, पेयजल, पार्क, नालियों एवं गलियों की स्थिति देखेंगे। इस दौरान जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान भी कराएंगे। नगर की सरकार आपके द्वार अभियान के वार्ड भ्रमण के मद्देनजर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को टीम सहित मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। भ्रमण में जलकल, स्वास्थ्य, प्रकाश एवं निर्माण विभाग से जुड़ी टीमें शामिल रहेंगी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...