भागलपुर, दिसम्बर 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रविवार सुबह 3.30 बजे विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम लगा रहा। जाम लगने के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। जाम में कई बस, एंबुलेस और अन्य महत्वपूर्ण कार्य से जाने वाले गाड़ी आधे घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। जाम लगने का मुख्य कारण विक्रमशिला सेतु के जाह्ववी चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा बेवजह कुछ गाड़ियों को धीमा करवा दिया जाना रहा। गाड़ियों की गति मंथर होते ही जाम लगने लगा। जाम लगने के बाद इसे हटाने के लिए एक भी पुलिसकर्मी सेतु पर तैनात नहीं थे। इस वजह से भी जाम हटाने में कुछ ड्राइवरों और खलासियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भागलपुर की तरफ से जाने वाली गाड़ियों की रफ्तार जाह्ववी चौक के पास स्लो हो जाती है। इस चौक पर कई किलोमीटर तक सड़क काफी जर्जर है। ऊपर से स्थानीय टीओपी में तैनात प...