भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर। लगन के कारण दो दिनों से विक्रमशिला सेतु पर गाड़ियों का परिचालन मंथर गति से होने लगा है। दरसअल, गाड़ियों का दवाब फिर लगन के कारण सेतु पर बढ़ गया है। बुधवार की शाम को नवगछिया के मकनपुर चौक पर शाम 6 बजे आधे घंटे के लिए भीषण जाम लगा था। इसका असर नवगछिया जीरो माइल तक देखा गया। हालांकि धीरे-धीरे गाड़ियों का परिचालन सामान्य हो गया। विक्रमशिला सेतु पर किसी भी गाड़ियों के ब्रेक डाउन होने की स्थिति में तुरंत हटा लिया जा रहा है। जिसका सीधा असर जाम नहीं लगने का देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...