भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। कोहरा के कारण विजिबिलिटी कम रहने से एनएच पर गाड़ियों की रफ्तार सुस्त पड़ रही है। एनएच और विक्रमशिला सेतु पर प्रत्येक घंटे पर जाम की स्थिति हो जा रही है। सोमवार को विक्रमशिला सेतु पर तीन बार ब्रेक डाउन हुआ। इस वजह से तीन से पांच बार आम लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। पिलर संख्या 33 के पास मिट्टी लदा ट्रैक्टर के खराब होने के कारण जिला परिषद अध्यक्ष समेत कई अन्य लोगों की गाड़ी जाम में फंस गयी। इसके बाद बाइक से जिला परिषद सदस्य जिला मुख्यालय की मीटिंग में शामिल होने के लिए गए। इसके बाद शाम के तीन बजे एक टोटो के पंचर होने के कारण जाम लगा। शाम के समय लंबे समय तक सेतु पर जाम लगा रहा। सेतु पर कोहरे का असर, परिचालन धीमा विक्रमशिला सेतु पर कोहरे का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। जिससे परिचालन ...