भागलपुर, नवम्बर 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। विक्रमशिला पुल पर अब ओवरटेक किया तो ऑटोमेटिक चालान कटेगा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद यातायात विभाग ने पुल पर ऑनलाइन चालान प्रणाली लागू करने की पहल शुरू कर दी है। विभाग ने पुलिस मुख्यालय को ऑनलाइन ऑटोमेटिक चालान प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव भेजा है। अनुमति मिलते ही पुल पर हो रही ओवरटेकिंग की तस्वीर कैमरे में कैद होते ही संबंधित वाहन मालिक के नाम से चालान कट जाएगा। दरअसल, सेतु पर जाम लगने का एक बड़ा कारण ओवरटेकिंग है। इस वजह से कभी-कभी हादसे भी होते रहते हैं। यातायात डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि ओवरटेकिंग करने वाले वाहनों का चालान पुल पर गाड़ी रोककर काटना संभव नहीं है, क्योंकि इसमें एक से दो मिनट का समय लगता है, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.