भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर जाम नहीं लगे इसको लेकर व्यापक स्तर एसएसपी ने रणनीति तैयार की है। अब सिर्फ यातायात थाना पुलिस ही नहीं बल्कि छह थाना की पुलिस जाम इसकी मॉनिटरिंग करेगी। एसएसपी के दिशा-निर्देश पर एक ग्रुप भी तैयार किया गया है। ताकि कहीं भी जाम लगने पर तुरंत इसका समाधान किया जा सके। इसके साथ ही सेतु पर गाड़ियां एक साथ खड़ी नहीं हो सकेंगी। ओवरटेकिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है। दरअसल, सेतु पर वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए एसएसपी ने मॉनिटरिंग के कड़े निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले घंटों लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी। पुलिस टीम न केवल ओवरलोडिंग पर नजर रखेगी, बल्कि नो-एंट्री के समय का कड़ाई से पालन भी सुनिश्...