भागलपुर, फरवरी 9 -- विक्रमशिला में प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए अर्जित की जाने वाली भूमि को लेकर किसानों एवं भू-स्वामियों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय नया टोला, टिकर अंतिचक परिसर में भू-स्वामियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भगवान झा ने की, जबकि संचालन अरविंद कुमार ने किया। बैठक में भूमि अर्जन के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों ने आरोप लगाया कि अब तक जिला प्रशासन के किसी भी वरीय अधिकारी ने उनसे न तो संवाद किया है और न ही इस विषय पर कोई स्पष्ट जानकारी दी है। इससे किसानों में प्रशासन के प्रति गहरा असंतोष व्याप्त है। किसानों ने कहा कि उनकी लगातार अनदेखी की जा रही है। बैठक में अरविंद कुमार ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के बदले मिलने वाले मुआवजे की दर अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.