भागलपुर, दिसम्बर 9 -- प्रखंड के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुर गांव में रविवार की देर शाम मारपीट और छिनतई की घटना हुई। इस मामले को लेकर विक्रमपुर निवासी कृष्णा पासवान ने बिहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया रविवार शाम लगभग आठ बजे वह बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान सोनवर्षा निवासी बिट्टू कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और रास्ते में उसे रोककर गाली-गलौज करने लगा। उसके बाद बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने पांच हजार रुपये भी छीन लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कृष्णा पासवान का बिहपुर सीएचसी में उपचार कराया गया। बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.