नई दिल्ली, फरवरी 9 -- भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज एसयूवी की डिमांड हमेशा से रही है। इस सेगमेंट में लगातार नए-नए मॉडलों की एंट्री होती रहती है। इसी क्रम में मारुति सुजुकी ने हाल में ही विक्टोरिस को लॉन्च किया है जिसे ग्राहकों का शानदार रिस्पांस मिला है। बता दें कि बीते महीने यानी जनवरी, 2026 में इस एसयूवी को 15,000 से ज्यादा ग्राहक मिले। इसके बावजूद भी इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने बीते महीने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। हुंडई क्रेटा को बीते महीने कुल 17,921 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर क्रेटा की बिक्री में 3.24 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। आइए जानते हैं बीते महीने इस सेगमेंट की आठ सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही मारुति विक्टोरिस बिक्री की इस लिस्ट में दूस...