औरंगाबाद, जून 1 -- रफीगंज के संजय सिंह यादव महाविद्यालय परिसर में रविवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष का चुनाव हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रामेश्वर कुमार रोशन और सरफराज आलम ने की। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बलिंद्र यादव, सत्येंद्र यादव और मदनपुर के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सरोज राम भी मौजूद रहे। प्रखंड अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष पद के लिए केवल एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया। इसके चलते विक्की कुमार को प्रखंड अध्यक्ष और डॉ. योगेंद्र यादव को नगर अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन पदाधिकारियों ने दोनों को प्रमाण पत्र सौंपा। बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। पार्टी के घोषणा पत्र पर चर्चा हुई, जिसमें माई-बहिन सम्मान योजना, विधवा और वृद्धा पेंशन, मुफ्त बिजली, गैस...