हाथरस, मार्च 18 -- आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित पर बाबा ढाबा के निकट एक मोपेड और बाइक आपस में टकरा गईं जिससे मोपेड चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मंगलवार को मिली जानकारी मे अनुसार गांव नगला भंभू जाट निवासी करीब छियालीस वर्षीय पूरन सिंह पुत्र गोकुल सिंह मोपेड द्वारा अपने गांव से सासनी की ओर आ रहा था। बताते हैं कि जैसे ही गांव से सासनी के आने के लिए सडक की ओर मुडा तो सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सडक पर गिरकर घायल हो गया, मोपेड क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ऐंबुलेंस के जरिए लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.