नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- विकी कौशल और कटरीना कैफ 7 नवंबर को बेटे के पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने ना तो अब तक अपने बच्चे का नाम रिवील किया है और ना ही तस्वीर दिखाई है। उनके चाहने वाले बेसब्री से कटरीना के लाडले की झलक देखना चाहते हैं। हालांकि रीसेंटली एक अवॉर्ड शो से विकी और आलिया भट्ट की तस्वीर वायरल है। इसमें विकी कटरीना को अपना फोन दिखा रहे हैं और आलिया के रिएक्शन को देखकर फैन्स को लग रहा है कि वह जूनियर विकी कौशल को देख रही हैं।लोगों ने जताई बेबी बॉय देखने की इच्छा विकी कौशल और आलिया भट्ट की ये तस्वीर Reddit पर पोस्ट की गई है। फोटो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की है। इसके साथ लिखा है, विकी शायद बेबी कौशल की तस्वीर आलिया को दिखा रहे हैं, यह बहुत क्यूट है। फोटो में विकी मोबाइल पर कुछ दिखा रहे हैं जिसे आलिया देख रही हैं और उन्होंने दोनों हाथ मुंह पर ...