संतकबीरनगर, फरवरी 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लाक की परसा झकरिया ग्राम पंचायत विकास से काफी दूर है। यहां के लोगों को तमाम दुश्वारियां झेलना पड़ता है। गांव के हर कोने में पसरी गन्दगी स्वच्छता अभियान का पोल खोल रही है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से शून्य है। यहां पर पसरी गन्दगी का बीमारी को दावत दे रही है। गांव की जाम और बदहाल नालियों टूटी सड़कों से हर कोई परेशान है। आज भी गांव के तमाम ग्रामीण आवास, पेंशन, राशनकार्ड, किसान सम्मान निधि के लिए दर दर भटकने के लिए विवश हैं। जिस पर अभी तक किसी जिम्मेदार की नजर नहं पड़ सकी है।बघौली ब्लॉक क्षेत्र ग्राम पंचायत परसा झकरिया में विकास कार्य दम तोड़ रहा है। यहा का विकास कोसों दूर है। पंचापत भवन, विद्यालय के आस पास पर गन्दगी का अम्बार लगा है। गांव के टोले में मुख्य मार्ग पर...