सिमडेगा, जनवरी 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डाक बंगला परिसर में गुरुवार को विकास सेवा केन्द्र फाउंडेशन के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर माह जनवरी में नियुक्त हुए सेंटर इंचार्ज लोगों का नियुक्ति पत्र दिया गया। साथ ही नारी पैड सेवा मिशन पर कार्य कर रहे कार्य ब्लॉक कॉर्डिनेटर की सराहना करते सभी को हर गांव गली में नारी पैड सेवा मिशन का सेंटर खुलवाने का आग्रह किया। कार्यशाला में एनिस केरकेट्टा, सरोज केरकेट्टा, दीक्षा प्रधान, धीरज कुमार सिंह, श्रवण कुमार सिंह, चेतन सिंह, राहुल, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.