आरा, फरवरी 22 -- संदेश। प्रखंड जदयू के संगठन का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। विकास कुमार सिंह जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला से आए चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मनोज कुमार झमन और चुनाव प्रभारी शैलेन्द्र कुमार राय की ओर से निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराया गया। विकास कुमार सिंह के अध्यक्ष बनने पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष लवकुश पंडित, जदयू नेता शंभूनाथ सिंह, रतन गुप्ता, चंदेश्वर सिंह, जयशंकर सिंह सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.