चित्रकूट, मार्च 28 -- चित्रकूट। संवाददाता ग्रामोदय विश्वविद्यालय के ग्रामीण विकास एवं प्रबंधन संकाय में पंजीकृत शोधार्थी विकास सिंह को पीएचडी उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में पर्यटन विकास की भूमिका चित्रकूट क्षेत्र के विशेष संदर्भ विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया है। वह उड़कीमाफी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने शोध में चित्रकूट क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया है। उनके अनुसार इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देकर आर्थिक और सामाजिक विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। शोध कार्य का निर्देशन डा सीपी गुर्जर व प्रो अमरजीत सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.