रांची, जुलाई 15 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा झूठ और नकारात्मक राजनीति कर रही है। पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है और भाजपा के नेताओं को यह पच नहीं रहा। रांची में हाल में तैयार हुए एलिवेटेड कॉरिडोर पर सरपट दौड़ते वाहन भाजपा को खूब दिख रहे होंगे। हेमंत सरकार विकास के प्रति गंभीर है और नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ये सब भाजपा को न तो पचेगा और न ही भाजपा इतने बड़े फलक पर कभी काम कर पाएगी। वैसे भी भाजपा को जातीय भेदभाव की राजनीति करने में महारत हासिल है, लेकिन भाजपा की इस विभाजनकारी खेल को भी झारखंड की जनता ने पूरी तरह विफल कर दिया है। पांडेय ने कहा कि यह व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.