दुमका, अप्रैल 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। रामनवमी के अवसर पर राखाबनी स्थित विकास विद्यालय में एक सांस्कृतिक आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में सजकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम के महा-अभिषेक से हुई। बच्चों ने रामायण से प्रेरित विविध नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें वनवास, सीता हरण, लंका दहन और विजयादशमी के प्रसंगों को भावनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। कक्षा 2 के छात्र धैर्य ने रामनवमी के महत्व और श्रीराम के आदर्शों को सरल शब्दों में समझाया। विद्यालय की प्राचार्या पूजा मिश्रा ने कहा ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति, मर्यादा और नैतिक मूल्यों की शिक्षा स्वतः समाहित होती है। त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों की जीवंत परंपरा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.