जहानाबाद, जनवरी 31 -- शौचालय, डब्ल्यूपी की मरम्मत व निर्माण एवं सोख्ता निर्माण पर राशि का उपयोग करें प्रखंड स्वच्छता कार्यालय में मुखिया और पंचायत सचिव के साथ बैठक मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड स्वच्छता कार्यालय में मुखिया और पंचायत सचिव के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से पंचायतों में स्वच्छता कार्य के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों को बताया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पंचायत में 15 वी और छठी वित्त की उपलब्ध राशि में से 30 प्रतिशत राशि का उपयोग स्वच्छता कार्य में किया जाएगा। इस राशि का उपयोग स्वच्छता कर्मियों के वेतन, स्वच्छता संबंधित उपकरण खरीदने, शौचालय और डब्ल्यूपी के मरम्मत एवं निर्माण कार्य, सोख्ता निर्माण आदि पर खर्च किया जाएगा। सरकार द्वारा स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं सफाई कर्मी का ...