बोकारो, मार्च 30 -- दामोदा। चंद्रपुरा प्रखंड के करमाटांड़ पंचायत अंतर्गत बुढ़ीडीह गांव में जग्गु मूर्मू के आवास के समीप 15वें वित्त आयोग मद से निर्मित होने वाले चबूतरा निर्माण का शिलान्यास स्थानीय मुखिया सुनीता देवी व उप मुखिया सुनील मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया। मुखिया ने कहा कि मुखिया मद से पंचायत क्षेत्र को प्रमुखता के साथ जनसमस्याओं निष्पादन करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यह बताया कि इसके अलावा गर्मी को देखते हुए बंद पड़े चापानलों को दुरुस्त कराया जा रहा। मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव हेम्ब्रम, वार्ड सदस्य रामकुमार महतो, रामकुमार कुमार मूर्मू, सुनील मुर्मू, राजू दत्ता, नंदलाल मांझी, सोमर सोरेन आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...