मुरादाबाद, जनवरी 16 -- ग्राम्य विकास की योजनाओं प्रगति ने जिले की रैंक सुधारी है। मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की समीक्षा में मुरादाबाद की रैंक 56 आंकी गई है। यह निरंतर सुधार की स्थिति है। नवंबर महीने में जनपद की विकास योजनाओं की रैंकिंग 62 रही और अक्तूबर में जिला 71वें स्थान पर था। बिजली बिलों में सुधार कार्य में जनपद प्रमुख पांच में चौथे स्थान पर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास बनाने में 101.67 प्रतिशत का परिणाम आया है। लक्ष्य के सापेक्ष 768 आवास तैयार हो गए हैं। पर्यटन विभाग के कार्य की जिम्मेदारी में 120 प्रतिशत की उपलब्धि दर्ज हुई है। 13 योजनाओं में छह पूरी हो गईं हैं। बेसहारा गोवंश के संरक्षण और आश्रय देने में जनपद शुरू से टॉप पर बना हुआ है। यहां प्रदेश में सबसे 10 हजार से अधिक पशु संरक्षित हैं। यह लक्ष्य का 278.74 प्रतिशत है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.