गया, अगस्त 2 -- कलवन पंचायत के विकास कार्यों की अनदेखी से नाराज मुखिया जानकी चौहान 18 अगस्त से अनशन पर जाएंगे। उन्होंने इसकी सूचना जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर दी है। मुखिया ने सीओ, पीओ, बीडीओ सहित अधिकारियों पर पंचायत में विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया है। उनकी मांगों में महादलितों को पर्चा वितरण, स्टेडियम व सादगृह निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना व करमाइन पोखर का सौंदर्यीकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए अब शांतिपूर्ण अनशन करेंगे। अनशन 23 अगस्त तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.