किशनगंज, मई 24 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन भाजपा मंडल पश्चिमी कार्य समिति की एक बैठक शुक्रवार को कोचाधामन पंचायत के मंडल टोला सत्संग मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई। पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं व प्रखंड कार्यसमिति के सदस्यों ने शिरकत की। भाजपा जिला मंत्री व कोचाधामन मंडल प्रभारी जय किशन प्रसाद की उपस्थिति में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर कार्य करने तथा केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास व लोककल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की अपील की गई, वही इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस लेने को कहा गया। बैठक में जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी जय किशन प्रसाद,विधानसभा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.