पटना, दिसम्बर 2 -- विकास योजनाओं के लिए सरकारी भूमि बैंक की रिपोर्ट सीओ तैयार करेंगे। इस बाबत समाहर्ता सह डीएम ने मंगलवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता और सभी अंचलाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिशा निर्देश दिए। वे पदाधिकारियों के संग राजस्व संबंधी विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता के संदर्भ में बैठक कर रहे थे। बैठक में पटना के सभी अंचलाधिकारियों को अपने-अपने अंचल के अंतर्गत सरकारी भूमि से संबंधित लैंड बैंक (मौजा, खाता, खेसरा, रकबा, अतिक्रमण की स्थिति सहित) की रिपोर्ट तैयार कर 9 दिसंबर तक निश्चित रूप से जिला राजस्व शाखा, पटना को उपलब्ध कराने को कहा गया। उन्हें ऑनलाइन दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई-मापी, अभियान बसेरा से संबंधित मामलों के निष्पादन में अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं मांगी गई भूमि के हस्तांतरण से...