रांची, जनवरी 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए के सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट, असंबद्ध निधि, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व, ब्लॉक सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाई के तहत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन, सांसद निधि, विधायक निधि तथा 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य) से संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अब तक स्वीकृत योजनाओं की प्रगति और विभिन्न मदों से लंबित पड़ी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। कार्यकारी एजेंसियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का क्रियान्वयन स्वीकृत प्राक्कलन के अनुसार, गुणवत्तापूर्ण ढंग से तथा वित्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.