कटिहार, जनवरी 9 -- कटिहार। कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत खेरिया पंचायत के पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सोहराब अली ने किया। मौके पर पंचायत सचिव धनंजय कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि पूरे पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का चयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चयनित योजनाओं को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है, इसलिए सभी वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीणों से समय पर सुझाव देने की अपील की गई। ग्राम सभा में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली, आवास एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को ग्राम सभा के समक्ष रखा, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.