बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- विकास योजनाओं के कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता डीएम व एसपी ने कई पंचायतों का किया औचक निरीक्षण चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया सख्त निर्देश फोटो 10मनोज01 - शेखपुरा की सर्वा पंचायत में विकास कार्यों का निरीक्षण करते डीएम शेखर आनंद एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी। शेखपुरा, निज सम्वाददाता। डीएम शेखर आनंद एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने शनिवार को बरबीघा प्रखंड की सामस बुजुर्ग एवं सर्वा पंचायत का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी और विकास कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा भी की। बन रहे पंचायत सरकार भवनों की संरचना और प्रगति को देखा। पंचायत सरकार भवन और सड़क निर्माण के कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जतायी। संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि गुणवत्त...