बांका, दिसम्बर 10 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। नए साल की शुरुआत के साथ कटोरिया सहित आसपास के क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भीड़ तेज़ी से बढ़ने लगी है। झझवा झरना, पहाड़नाथ शिव मंदिर, शिवलोक पहाड़, लोरीकुंडा झरना और जमदाहा ठाकुरबाड़ी सहित कई जगहों पर बिहार, झारखंड और बंगाल से आए पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था का यह संगम नए साल के मौके पर काफी आकर्षण का केंद्र बन रहा है, लेकिन सुविधाओं के अभाव के कारण पर्यटकों को असुविधाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। झझवा झरना को "मिनी शिमला" के नाम से जाना जाता है। कटोरिया बाजार से महज 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित यह झरना हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है। दिसंबर के पहले सप्ताह से ही यहां भीड़ उमड़ने लगी है। सैलानियों का कहना है कि झरने का मनमोहक दृ...