सराईकेला, दिसम्बर 23 -- खरसावां, संवाददाता। कुचाई प्रखंड में 69 लाख रुपये की लागत से उत्कमित विद्यालय मधुडीह में दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण, कुचाई के सिकरम्बा और काडेरागो में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण, कुचाई के चम्पद में पीसीसी पथ निर्माण और खरसावां के मोसोडीह में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण होगा। जिसका शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई ने किया। समाजसेवी ने कहा कि 25 लाख की लागत से अनाबद्ध निधि के तहत प्रखंड अंतर्गत उत्कमित विद्यालय मधुडीह में दो अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण होगा। कुचाई के काडेरागो और सिकरम्बा में 11-11 लाख रुपये की लागत से एक-एक आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का निर्माण होगा। वहीं कुचाई के चम्पद में 11 लाख की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण होगा। इसके अलावा खरसावां प्रखंड के मोस...