पाकुड़, दिसम्बर 27 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी जगदीश पंडित ने शनिवार को प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर वहां मनरेगा एवं अन्य विभागों द्वारा चल रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बीपीओ श्री पंडित ने प्रखंड के चिरूडीह गांव में एलिजाबेथ हेंब्रम का सिंचाई कूप एवं दीदी बाड़ी योजना का निरीक्षण कर लाभुक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके उपरांत बीपीओ ने डोमनगड़िया, बड़ा सिंहपुर, खाक्सा आदि पंचायतों का दौरा कर अबुआ आवास, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप, मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। बीपीओ ने पंचायत के अंगरगड़िया गांव में विभिन्न कार्य स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने खक्सा गांव में चल रहे बागवानी स्थल का निरीक्षण कर पौधों की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश ...