बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार मौर्या ने विकास मित्रों के साथ बैठक की। उन्हें सरकार की विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सभी को घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी देने को कहा गया है, ताकि आमलोगों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में दिव्यांग सशक्तीकरण योजना पर विशेष चर्चा की गयी। दो दिनों के भीतर दिव्यांग लाभुकों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.