दरभंगा, फरवरी 1 -- दरभंगा। सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में रसायन विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस तरह की संगोष्ठियों के आयोजन होने से रसायन विज्ञान में वर्णित लक्ष्य संबंधी चुनौतियों को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। लनामिवि के स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में शनिवार को अध्यक्षता करते हुए साइंस डीन सह रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने उक्त बातें कही। मल्टीडिस्किपलिनरी एस्पेक्ट्स ऑफ केमिकल साइंसेस (आईसीएमएसीएस-2026) विषयक सेमिनार में प्रो. चौधरी ने कहा कि रसायन विज्ञान का प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य में व्यापक प्रभाव है और रसायन विज्ञानी वैश्विक सतत विकास को समर्थन देने के लिए पहले से ही कई तरीकों से काम कर रहे हैं। उन्ह...