देहरादून, अप्रैल 21 -- देहरादून। राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने सोमवार को जलागम प्रबंध निदेशालय में अफसरों को बैठक में कहा कि विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को जल्द दूर किया जाएगा। परिषद उपाध्यक्ष कोरंगा सोमवार को निदेशालय पहुंचे और अफसरों से विभिन्न योजनाओं के साथ ही उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय होना बेहद जरूरी है। उन्होंने जल संरक्षण अभियान 2025 को और गति देने पर जोर दिया और कहा कि विभाग का प्रयास होना चाहिए कि अभियान की पहुंच प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक हो। अफसरों ने बताया कि निदेशालय के स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त पद काफी संख्या में है, इसकी वजह से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कोरंगा ने कहा कि जल्द से जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.